Namak Khane Ke Nuksan

Aug 17, 2023Food0 comments

Namak Khane Ke Nuksan

 ज्यादा नमक खाना है हानिकारक

नमक के साइड इफेक्ट : 

जैसा कि हम जानते हैं कि नमक 60% क्लोराइड और 40% सोडियम से बनता है| दोनों ही हमारे शरीर के अंदर  मिनरल्स और पानी  के बैलेंस को मेंटेन रखता है और दोनों का बैलेंस भी बनाए रखता है| 

लेकिन अगर हम इन दोनों का ज्यादा सेवन करने लग जाए तो यह हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकता है|  हां हम जानते हैं की  नमक के बिना हमारे खाने का स्वाद अधूरा है लेकिन हमें इसका सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए तभी यह हमें लाभ दे सकता है| 

खाने के ऊपर से नमक डाल रहे हैं तो जान ले कि यह आपके लिए काफी हानिकारक है इस बारे में जानने के लिए पूरे आर्टिकल को पढ़ें|

हृदय के लिए है काफी हानिकारक

अगर आप ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके हृदय के लिए काफी ही खतरनाक और हानिकारक हो सकता है|  ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपके  ह्रदय संबंधित बीमारियां बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है|

हार्ट अटैक”  जोकि बहुत ही खतरनाक बीमारी है,  इंसान की जान ही लेकर छोड़ती है|  इससे आपका दिल भी दिन-ब-दिन कमजोर होने लगता है|  अगर आप ऐसी हानिकारक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आज से ही कम नमक खाना शुरू कर दे|

 पेट का फूलना

क्या आप जानते हैं अगर आप ज्यादा नमक खा रहे हैं तो इससे आपके पेट फूलने की समस्या भी होने के काफी चांसेस है|  इसके पीछे का कारण यह है कि नमक हमारी प्यास को बढ़ाता है और जब हम ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं जाने की जरूरत से ज्यादा तो यह हमारे पेट को काफी खुला देता है क्योंकि पेट के अंदर बहुत सारा पानी  इकट्ठा हो जाता है| 

और इसी को हम पेट फूलने की समस्या और पेट टाइट होने की समस्या कहते हैं|  ज्यादा नमक खाना हमारे पेट के लिए बहुत ही ज्यादा खराब हो सकता है|

Namak Khane Ke Nuksan

इससे बढ़ सकती है आपकी बीपी

शायद है आपको नहीं पता होगा पर ज्यादा नमक खाने से बीपी की भी बहुत सारी परेशानियां बढ़ सकती है|  अगर हम ज्यादा नमक खाएंगे तो हमारे शरीर  के खून में सोडियम की मात्रा अधिक बढ़ जाएगी|  और यही एक कारण होता है हमारी बीवी के बढ़ने का |  अगर आपको बीपी की समस्या इस वजह से हो रही है तो आपको मितली उल्टी और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती है|

इससे आपको किडनी की समस्या होगी

 क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक खाना हमारी कितनी के लिए कैसे समस्या बढ़ा सकता है|  यह हमारे शरीर में इस तरह से समस्या को बढ़ाता है जैसे अगर आप ज्यादा नमक खा रहे हैं तो आपको ज्यादा  प्यास लगेगी  और वह पानी हमारी किडनी में से ही फिल्टर होकर यूरिन और पसीने के रूप में बहुत ही तेजी से हमारे शरीर से बाहर निकलता है| 

अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं और नमक खा रहे हैं तो आपकी किडनी को बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और किडनी को भारी समस्या से गुजरना पड़ता है|  ज्यादा दिन तक अगर आप ज्यादा ज्यादा नमक खा रहे हैं तो आपको किडनी से संबंधित बहुत सी बीमारियां हो सकती है जो काफी दर्दनाक होती है|

आपकी स्किन में हो सकती है समस्या

ज्यादा नमक का सेवन करने से अगर आपके अंदर के शरीर को नुकसान हो रहा है तो आपके बाहरी शरीर को भी नुकसान होगा ही|  आपकी स्किन पर होने वाली परेशानियां यह हो सकती है जैसे कि स्किन इन्फेक्शन,  खुजली,  जलन,  सूजन,  और लाल  लाल कलर के धब्बे  जैसी  परेशानियों से गुजर सकते हो|  इससे बचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही उपाय है कि आप 5 ग्राम यानी कि एक चम्मच से भी कम नमक का सेवन करें| 

अब तक तो हमने यह जान ही लिया है कि नमक का ज्यादा सेवन करना हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा हानिकारक हो सकता है और अगर आपको कोई भी हेल्थ डिजीज  या स्किन इंफेक्शन है तो आप डॉक्टर की सलाह से ही नमक का सही तरह से सेवन करें|

आखिर ऐसे कौन से साइन है जो हमें यह  बताते है कि हम ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं

1.थोड़ी देर में पेशाब आने की समस्या 

आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह आपको यह  संकेत दे रहा है कि आप नमक का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं|  अगर आप आधी रात में उठ उठ कर पेशाब करने जा रहे हैं तो यह भी एक  संकेत है|  क्योंकि अगर आप अधिक नमक खाएंगे तो आपको हर वक्त ज्यादा प्यास लगेगी,  यहां ज्यादा प्यास लगने का मतलब है जरूरत से ज्यादा  और इसी कारण आपकी किडनी को बहुत काम करना पड़ेगा उस पानी को फिल्टर आउट करने के लिए| 

वह फिल्टर हुआ पानी पेशाब के रूप में निकलता है और इन सब का एक ही मुख्य कारण है कि नमक  ज्यादा खाना|

2. बार-बार प्यास लगना

 जितने भी सोडियम सामग्री वाले खाने के पदार्थ हैं वह आपके शरीर के बैलेंस के साथ बहुत खिलवाड़ करते हैं  और इसकी भरपाई करने के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही चारा है कि आप हो सके उतना पानी पिए|  इसीलिए आपको बहुत प्यास लगने लगती है जब आप ज्यादा नमक खाते हैं|

3. जगह-जगह सूजन आ  जाना

क्या आप जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करने से भी यह बीमारी हो सकती है|  आपने कभी सोचा नहीं होगा पर हां ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में अलग-अलग जगह से फूलने की समस्या हो सकती है|

जब भी आप सुबह उठकर देखते हैं तो आपको बहुत ही खुला हुआ महसूस होने लगता है और आपका चेहरा भी सुजा हुआ लगता है|  यह सूजन हमारी उंगलियों पर हो सकती है तथा टखनों के पास भी महसूस कर सकते हैं| 

इस सूजन से हमारे शरीर में ज्यादा से ज्यादा फ्लुएड्स उत्पन्न होता है और यही एक कारण है हमारे शरीर में सूजन आने का और इस बीमारी को हम एडिमा कहते हैं|

4. खाना बेस्वाद लगना

यह तो हम सभी जानते हैं कि कुछ लोगों को यह आदत होती है अपने खाने में नमक होने के बावजूद भी उसमें ऊपर से और नमक डालने की और यही आदत उनके टेस्ट बड्स  को धीरे धीरे भाने लगती है|  यही एक मुख्य कारण है  आपको खाना बेस्वाद लगने का|  हो सके तो आप धीरे-धीरे इस आदत को सुधारने की कोशिश करें अपने अच्छे भविष्य के लिए जिसमें आपको ऐसी कोई भी समस्या से जूझना ना पड़े|

Namak Khane Ke Nuksan

Namak Khane Ke Nuksan

 1. ज्यादा नमक खाने से और क्या नुकसान हो सकते हैं?

  1. हमारे बाल लगातार झड़ने लग जाते हैं|
  2. आपकी किडनी में सूजन महसूस हो सकती है|
  3. वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है|
  4. आपकी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस  की समस्या होने लगती है|
  5.   आपको जरूरत से ज्यादा प्यास लगने लग जाती है|
  6. लकवा हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज यह सब बीमारियां होने के चांसेस बढ़ जाते हैं|

2. ज्यादा नमक के सेवन से और कौन सा खतरा हो सकता है?

 ज्यादा नमक खाने से सबसे पहले आपके हृदय को प्रभाव पड़ेगा और इससे आपको हार्टअटैक जैसी भयंकर बीमारियां होने के चांसेस बढ़ जाते हैं|  ज्यादा नमक खाना हमारे हृदय को कमजोर बनाने लगता है और इसी वजह से हमारी बॉडी में हमारा दिल खून को अच्छे से फिल्टर नहीं कर पाता है| ज्यादा नमक सबसे ज्यादा फास्ट फूड और जंक फूड में पाया जाता है तो आप इन्हें अवॉइड करें|

3. क्या होगा अगर इंसान नमक खाना ही छोड़ दें?

 बड़े-बड़े  विशेषज्ञों के अनुसार,  अगर आपको आयोडीन की कमी है तो आपकी थायराइड ग्रंथि सही से काम नहीं करती,  यह भी एक खतरा ही है|  अगर आप 5 ग्राम यानी कि आधा चम्मच नमक से भी और कम नमक खा रहे हैं तो आपको इससे हाइपोथाइरॉएडिज्म की समस्या हो सकती है| 

 यह भी जान ले कि अगर आप बहुत कम नमक खाते हैं तो इससे आपके दिमाग के अंदर भी सूजन आ सकती है|  जैसे ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है वैसे ही जरूरत से भीकम नमक खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है|

4. हम कितना नमक है 1 दिन में?

 आपको हर रोज 5 ग्राम यानी  एक चम्मच से भी कम  नमक का सेवन करना चाहिए और 15 साल के या उससे कम उम्र के बच्चों को इससे भी कम नमक का सेवन करना चाहिए क्योंकि  उनका शरीर उस वक्त बिल्कुल सही से काम कर रहा होता है और अचानक ही अगर आप उससे ज्यादा नमक का सेवन करवाने लग जाए तो कम उम्र में ही उन्हें भारी भारी समस्याएं हो सकती है|

5. आखिर मुझे पता कैसे चलेगा कि मैं ज्यादा नमक खा रहा हूं?

 इसका एक ही मुख्य कारण है “  प्यास ज्यादा लगना”  और “  ज्यादा पेशाब आना”  इन दोनों  समस्याओं के बारे में हमने आर्टिकल में अच्छे से समझाया है|

Related Blogs
Daily kitna namak khana chahiye

Daily kitna namak khana chahiye

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नमक खाने के क्या क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं|  इसके साइड...

read more

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover

Our Products

Presets Color

Primary
Secondary